
जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट
शहर में धूमधाम से निकली प्रभु जगन्नाथ जी की शोभायात्रा ० अनूप गुप्ता ने प्रभु जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना के उपरांत हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया ० वृंदावन के कलाकारों व नन्हे बच्चों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र ० शहर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा व जलपान द्वारा शोभायात्रा का अभिनंदन हुआ ० नगर भ्रमण के दौरान मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे श्रद्धालु 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” द्वारा गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रभु जगन्नाथ जी की भव्य व विशाल शोभायात्रा आज दिनांक 16 जुलाई-2026 दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे से द्वारा मंत्रोचार के साथ आयोजन के मुख्य अतिथि मा. अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, औरैया द्वारा सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु जगन्नाथ जी, उनके बड़े भाई बलभद्र (बलराम) व बहन सुभद्रा जी की मनोहारी झांकी की पूजा-अर्चना के उपरांत झंडी दिखाकर शोभायात्रा को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया, विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार, समिति व सखी ग्रुप की सदस्य व फूलमती मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, भाजपा के नगर मंत्री कपिल गुप्ता, डॉ. अनूप बिश्नोई व मनीष पुरवार (हीरु) द्वारा कार्यक्रम का सफल संयोजन किया गया, शोभायात्रा के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आज के दिन प्रभु जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी से प्रारंभ होकर समूचे भारत में धूमधाम से निकाली जाती है, प्रभु जगन्नाथ जी के भक्तों को शोभा यात्रा के माध्यम से प्रभु जगन्नाथ जी के दर्शनों का बेसब्री से इंतजार रहता हैं, शोभा यात्रा नगर भ्रमण आयोजन में भक्तगण प्रभु की भक्ति में लीन होकर झूम-झूम कर नृत्य कर रहे थे, शोभा यात्रा मे सम्मिलित श्रद्धालुओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही थी, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि प्राचीन मान्यता है कि प्रभु जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा में जो भक्त अंतरध्यान के साथ सच्चे मन से कदमताल करते हैं उनके जीवन में भरपूर सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली रहती है। वृंदावन के कलाकारों का नृत्य व प्रभु जगन्नाथ जी के रथ पर विराजमान राधा कृष्ण के रूप में बच्चों की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही, प्रभु जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा फूलमती मंदिर, औरैया से गाजे-बाजे की धुन पर वृंदावन के मशहूर कलाकारों द्वारा झांकी तथा उनके मनोहारी नृत्य लोगों के मन को प्रफुल्लित कर रहे थे, शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे थे, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने झांकी की आरती उतार कर प्रभु जी का आशीर्वाद लिया, प्रभु के भक्तों ने शोभा यात्रा का एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा व जलपान द्वारा अभिनंदन किया गया, शोभायात्रा फूलमती मंदिर से प्रारंभ होकर शहीद पार्क रोड, सुभाष चौक, इटावा रोड, संजय गेट, गुरुहाई मुहाल, संकट मोचन मार्ग, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, सदर बाजार, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए फूलमती मंदिर कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण के साथ फूलमती मंदिर पर ही समापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में फूलमती मंदिर कमेटी के पप्पू गुप्ता व कमेटी के सदस्यों तथा महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” का सराहनीय योगदान रहा। जबकि आयोजन में प्रमुख रूप से आचार्य मनोज अवस्थी जी, डॉ. एस.एस. परिहार, लक्ष्मी बिश्नोई, सचिन पोरवाल, डॉ. अनूप बिश्नोई, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार (हीरु), अनिल कुमार सोनी, शिक्षक अनुराग गुप्ता, मंगला शुक्ला, मंजू गुप्ता, राखी सोनी, अंकित गहोई, मोनू अग्रवाल, अर्चना बिश्नोई, दामिनी गुप्ता, आदि तीन सैकड़ा श्रद्धालु भक्त, महिलाएं, बच्चे व गणमान्य लोग मौजूद रहे।


