A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशमध्यप्रदेश

कटनी-आर्मी के जवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार I

झिंझरी पुलिस ने हीरा ढाबा मे आर्मी के जवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपीयो को किया गिरफ्तार I

कटनी- आर्मी के जवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपीयो किया गिरफ्तार I



अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर चौकी झिंझरी पुलिस प्रयासरत है इसी दौरान गत दिनांक 21/09/25 को झिंझरी क्षेत्र के हीरा ढाबा मे वीरेन्द्र सराफ एवं आर्मी के जवान शरद तिवारी निवासी गनियारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियो को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया , नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसीया एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री संजय दुबे के मार्गदर्शन में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 21/09/25 के रात्रि मे 12.30 बजे हीरा ढाबा गुलबारा बायपास मे फरियादी विरेन्द्र सराफ पिता धनेन्द्र सराफ एवं आर्मी के जवान शरद तिवारी के साथ कुछ आरोपियो के द्वारा मारपीट कर तोडफोड की गई थी। जिस थाना माधवनगर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी 1.विवेक तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी उम्र 27 वर्ष निवासी आधारकाप कटनी , 2. प्रियाशु रजक पिता राजेन्द्र रजक उम्र 25 वर्ष निवासी चाण्डक चौक कटनी, 3. शुभम उर्फ सुम्मी दुबे पिता राकेश दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी आधारकाप कटनी 4. हर्ष तोमर पिता बालकृष्ण तोमर उम्र 24 वर्ष निवासी आधारकार कटनी, 5. राहुल रजक पिता दीनदयाल रजक उम्र 28 वर्ष निवासी आधारकाप कटनी, 6. नितीन निषाद पिता कन्हैयालाल निषाद उम्र 19 वर्ष निवासी आधारकाप कटनी को आज दिनांक 04/10/25 को गिरफ्तार माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका- इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि प्रियंका राजपूत के नेतृत्व में सउनि शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।    

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!