A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सर्पदंश से किशोर की मौत, पहले मां की हो चुकी है सर्पदंश से मौत

फोटो-फाईल फोटो मृतक किशोर

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

सुमेरपुर हमीरपुर।थाना क्षेत्र के देवगांव में सर्पदंश से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात में चाचा-भतीजा आंगन में जमीन पर सो रहे थे। देर रात लगभग 3 बजे एक जहरीला सर्प कंबल में घुस गया और सोते समय भतीजे को दंश मार दिया।

Related Articles

परिजन तुरंत किशोर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने सर्प को मारकर शव के साथ अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पूर्व इसी परिवार में किशोर की मां की भी सर्पदंश से मौत हुई थी।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से गांव में सर्पदंश रोधी दवा उपलब्ध कराने और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!