A2Z सभी खबर सभी जिले की

गॉंव चलो अभियान 2025 , जन कल्याणकारी योजनाओ को बताया गया

गॉंव चलो अभियान 2025 , जन कल्याणकारी योजनाओ को बताया गया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

Related Articles

कामां- ग्राम सेवा शिविर पखवाड़ा के अंतर्गत आज गॉंव उदाका ग्राम पंचायत व धीलावटी ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया ! 17 सितंबर 2025 से शुरू हुए ग्राम सेवा शिविर में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को लेकर गॉंवों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी 16 नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं ! जिससे ग्रमीणों की समस्याओं को सुन निस्तारण किया गया !
ग्राम पंचायत धीलावटी में पशुपालन विभाग के मोनिटरिंग डॉक्टर पवन चौधरी ने खास तौर से ग्रामीणों को अपने पशुओं की देखभाल कैसे की जानी चाहिए विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याण योजनाओं के बारे मे भी बताया !
डॉ पवन चौधरी ने बताया कि इस शिविर में 280 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पालिसी तैयार हो गयी है जिनमे से 36 पशुपालकों को 40 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पॉलिसी भी वितरित की गई , 100 एफ एमडी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण किया गया ,  कृमिनाशक दवाई तथा 120 दवा छिड़काव की गयीं ! इस शिविर में मौके पर ग्रामीणों सहित डॉ पवन चौधरी,जजुरेहरा विकास अधिकारी  विजय जैन ,16 नोडल अधिकारी ,सरपंच किशोर यादव भी रहे मौजूद !

Show More
Check Also
Close
Back to top button