A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेश

चुरहट थाना में नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक रिपोर्टर  धार (सीधी)चुरहट।  थाना मे नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 22 सितंबर को चुरहट थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं के आसपास शांति बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अभद्रता न होने देने पर विशेष चर्चा की गई।

 

बैठक में प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शैलेश द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आशुतोष द्विवेदी, चुरहट थाना प्रभारी दीपक बघेल, यश आई आशा सिलावट, विद्युत मंडल से जूनियर इंजीनियर तथा नगर परिषद से उपयंत्री प्रफुल्ल गुप्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

चुरहट क्षेत्र के सम्मानित  रजनीश शुक्ला अमरपुर विजय गुप्ता चुरहट सुखनंदन सोनी चुरहट नागरिक, व्यापारी गण और पत्रकार भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पत्रकार अम्बुज तिवारी एवं मानिक लाल गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

बैठक में नवरात्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बिजली एवं स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय पर जोर दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!