मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Singrauliमध्य प्रदेश

सिंगरौली: गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में हुआ भव्य आयोजन विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

सिंगरौली: गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में हुआ भव्य आयोजन विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
WhatsApp Facebook

 

सिंगरौली: गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में हुआ भव्य आयोजन विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)

मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर दिया जोर, विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सिंगरौली:  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न में श्रद्धा, सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में विधायक रामनिवास शाह ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु के महत्व, नैतिक शिक्षा और संस्कारों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, रंगारंग नृत्य एवं अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पी.एन. द्विवेदी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

ये रहे उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास शाह, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, भाजपा नेता अनिल शाह, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सिमरन, विद्यालय के प्राचार्य पी.एन. द्विवेदी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं।