

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। नेशनल हाईवे 34एक बार फिर लहू से लाल हो गया, ट्रक की टक्कर बाईक सवार अधेड की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के रीवन निवासी जगदेव उर्फ़ छुटटू विश्वकर्मा (55)पुत्र फूलचंद विश्वकर्मा अपने भतीजे प्रदीप कुमार (21)पुत्र लल्लू राम के साथ बाईक यूपी 95एक्स 3757 से मौदहा खाद लेने आए थे और वापसी जाते समय नेशनल हाईवे पर नरायच पुल पर सामने से आ रहे ट्रक यूपी 35 टी. एन. 8483 ने सीधे टक्कर मार दी जिससे बाईक के परखच्चे उड गए और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने जगदेव को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रदीप कुमार का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोडकर मौके से फरार हो गया जबकि ट्रक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक छोटा किसान था और खेतिहर मजदूरी कर परिवार चलाता था जबकि मृतक के पांच लडकियां हैं जिनमे से तीन लडकियो की शादी हो चुकी है। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।