A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पेयजल समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। गांव में आपरेटर के वेतन नहीं मिलने और मशीनरी की खराबी के चलते पेयजल संकट खड्डा हो गया है जिसको लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन निवासी लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि,उनके गांव की पेयजल आपूर्ति की सप्लाई गहबरा चौकी के आपरेटर द्वारा की जाती है।लेकिन मोटर चलाने वाले आपरेटर को लम्बे समय से वेतन नहीं मिला है।जिसके चलते बीते एक सप्ताह से आपरेटर द्वारा पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है जिसके कारण गांव में पेयजल संकट खडा हो गया है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है। इस दौरान रामकिशन, पंचम लाल, अजय,राकेश, रामसागर, विजय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!