A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:चालू लाईन में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के इमिलिया थोक की सप्लाई के लिए रखे मुख्य ट्रांसफार्मर से बीती रात अज्ञात चोर चलती लाइन में ट्रांसफार्मर काटकर उसके अंदर का सामान चोरी कर ले गए। जिससे पूरे मोहल्ले की आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही बिजली विभाग को लाखों रुपये की क्षति हुई है। सुबह ट्रांसफार्मर के पास बिखरे सामान को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ चोरों के इस कारनामे पर हैरतमंद थी। स्थानीय निवासियों व वार्ड सभासद सुमित वर्मा ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। लोगों ने इसे विद्युत फॉल्ट समझा लेकिन सुबह तक लाइट न आने पर जब ट्रांसफार्मर के पास गए तो ट्रांसफार्मर का कटा फटा सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही ट्रांसफार्मर के अंदर का कीमती सामान गायब था। जिसकी सूचना सभासद ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एमपी सिंह को दी और पूरी घटना से अवगत कराया। चोरों के इस कारनामे से जहां विद्युत विभाग को लाखों की क्षति हुई है वहीं ग्रामीण विद्युत आपूर्ति न मिल पाने से पेयजल आदि समस्या से जूझ रहे हैं।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button