
तिलहर (शाहजहांपुर)। चार माह की समय अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का रेलवे फाटक न खुलवाए जाने पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार दिन रेल मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए तत्काल रेलवे फाटक को खुलवाई जाने की मांग की।
विदित रहे कि तिलहर निगोही मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है 6 माह पूर्व संबंधित अधिकारियों ने रेलवे ब्रिज के ऊपर गार्डन रखने के लिए रेलवे फाटक को चार माह के लिए स्थाई रूप से बंद कर दिया था जिसके चलते इस क्षेत्र से गुजरने वाले हजारों लोगों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण करने के बजाय इस बीच में ही बंद कर दिया गया और फाटक को भी नहीं खोला गया जिससे क्षेत्रवासियों में तीखा आक्रोश था जिसके चलते तीन दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेल पर फाटक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था जानकारी मिलने पर पहुंचे तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया था। इस मामले में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी कुमार से भेंट कर उन्हें क्षेत्र वासियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए फाटक को खुलवाने संबंधित मांग पत्र सोपा जिस पर रेल मंत्री ने अति शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।