मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Singrauliमध्य प्रदेश

सिंगरौली: 6 किलो 545 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, माड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।

सिंगरौली: 6 किलो 545 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, माड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।
WhatsApp Facebook

 

सिंगरौली: 6 किलो 545 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, माड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।

सिंगरौली : मुखबिर की सूचना पर माड़ा पुलिस की कार्रवाई, 98 हजार रुपये से अधिक कीमत का गांजा बरामद, एक आरोपी फरार।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)

सिंगरौली:  जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत माड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 545 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 98,175 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की यामाहा एफजेड-15 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई। माड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से गांजा लेकर सितूलखुर्द की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हर्रहवा स्टॉप के आगे घुघुर नदी पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक प्रसाद शाह (20 वर्ष), निवासी सितूलखुर्द, थाना माड़ा बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे बैग से प्लास्टिक की बोरी में पैक 6 किलो 545 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि उससे पूछताछ के बाद गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। माड़ा थाना में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के साथ उपनिरीक्षक अवधेश पटेल, प्रधान आरक्षक रामसुख यादव, गणेश रावत, संजीत कुमार, के.डी. कुशवाहा, बालचंद विश्वकर्मा, आरक्षक आबिद कुरैशी तथा आकाश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।