A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मजदूरों ने उठाई मजदूर सुविधा केंद्र बनाने की मांग

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। सुमेरपुर के मजदूर श्रमिकों के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र बनवाने की मांग को लेकर मजदूर संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना को ज्ञापन सौपा है।

भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि सुमेरपुर व आस पास के गांवो के सैकड़ो मजदूर मजदूरी के लिए कस्बे के देवगांव रोड जाने वाले चौराहा में सुबह सुबह खड़े रहते है। यहां ट्रकों की आवागमन के कारण किसी हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मजदूरों के लिए

Related Articles

श्रमिक सुविधा केंद्र बनवाने और महिला मजदूरों के लिए शौचालय की व्यवस्था करने के साथ ही कैंटीन की व्यवस्था करने की मांग की है।इस मौके पर अजीत सिंह गौतम, राजेश सेंगर, लल्लू राम भारती, महेश, अवधेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!