A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जिलाधिकारी के निरीक्षण से पहले कर्मचारियों की धडकने बढी, पत्रावली सहेजने में जुटे

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। आगामी 4 फरवरी को जिलाधिकारी विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। ब्लाक में सब कुछ दुरुस्त किया जा रहा है।

प्रभारी खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने एडीओ पंचायत, लेखाकार, लेखा लिपिक, आईएसबी आदि को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि 4 फरवरी को जिलाधिकारी विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण करेंगे लिहाजा साफ सफाई के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार संचालित सभी प्रमुख योजनाओं की पत्रावलियों को दुरुस्त किया जाए।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!