A2Z सभी खबर सभी जिले की

सबर बहूल गांव पहुंचे झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, आदिम जनजाति परिवारों की समस्याओं से हुए रूबरू

 

जमशेदपुर | 31 जनवरी 2026

झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के लायलम पंचायत अंतर्गत सबर बहूल गांव (हाथी टोला व डांगर टोला) का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने सबर आदिम जनजाति परिवारों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य-पोषण संबंधी स्थिति का जायजा लिया।

आयोग अध्यक्ष ने जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को आत्मनिर्भरता व आजीविका से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों—विशेषकर शहद उत्पादन से जोड़ने की पहल—की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याओं के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की पहुंच और सुगमता की जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

ग्रामीणों ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा भूमि स्वामित्व पट्टा से जुड़ी दिक्कतों के कारण योजनाओं का लाभ लेने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। इस पर आयोग अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन को नियमित स्वास्थ्य एवं राजस्व कैंप आयोजित कर समस्याओं के त्वरित समाधान और लोगों को योजनाओं व आजीविका से जोड़ने का निर्देश दिया।

टोला भ्रमण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने पशुपालन शेड एवं स्थानीय उत्पादों का भी अवलोकन किया। मौके पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री किकू महतो, अंचल अधिकारी श्री रंजीत कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

— आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!