
धुले (जिमाका/अनिलकुमार पालीवाल): जिल्हाधिकारी भाग्यश्री विसपुते ने आज जिला अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी विभागों का क्रमवार निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
दौरे के दौरान जिल्हाधिकारी श्रीमती विसपुते ने बाह्य रोगी विभाग, पुरुष और महिला वार्ड, प्रसूति गृह, आर्थोपेडिक विभाग आदि का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सुविधाएं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
जिल्हाधिकारी श्रीमती विसपुते ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि नागरिकों को समय पर और प्रभावी चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके। मरीजों को समय पर दवाएं और आवश्यक जांच उपलब्ध कराई जाएं। अस्पताल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखते हुए परिसर को हमेशा साफ-सुथरा और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखा जाए। ऐसा निर्देश जिल्हाधिकारी ने स्वास्थ्य यंत्रणा को दिया। उन्होंने मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों से भी चर्चा की।
इस अवसर पर जिला शल्य चिकित्सक डॉ. दत्ता देगांवकर ने जिल्हाधिकारी को अस्पताल में चल रहे कार्य, उपचार व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित थे।