A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिए मेडल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह एवं मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने किया। मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्र छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सिविल इंजीनिरिंग में इस वर्ष उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस वर्ष में श्रेष्ठ तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में दीक्षांत समारोह में प्रधानाचार्य विवेक कुमार सक्सेना ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि संस्थान सेवा योजन की प्रतिबद्धता के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर अलग अलग ट्रेड में प्रथम स्थान पाने वाले निखिल राज साहू, शुभम साहू,विवेक कुमार, अनुज कुमार,मेहरदीप, अमन कुमार, अंशु कुमार व विक्रांत प्रजापति को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान की विभागाध्यक्ष गीता गौतम, पंकज सिंह,डॉ.आशीष कुमार मिश्रा,बीएस दिवाकर, सौम्या पांडे, आलोक कुमार, रमन सिंह, राहुल सिंह, रामकुमार सचान, मनोज कुमार,अभिषेक गुप्ता सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!