A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कस्बे में तीन मजारों का उर्स सम्पन्न 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के अलग अलग मोहल्लों में तीन मजारों पर सालाना उर्स मनाया गया जिसमें गुरुवार को तीनो जगह भारी लंगर का आयोजन किया गया जिसमे हजारों श्रृद्धालुओं ने लंगर खाया।

Related Articles

कस्बे के बीचोंबीच स्थित हजरत मोदी शहीद बाबा का सालाना उर्स बडी धूमधाम से मनाया गया जिसमें बुधवार को चादरपोशी और गुरुवार को लंगर का आयोजन किया गया जबकि गुरुवार की रात शानदार नातिया मुशायरा का आयोजन किया जाएगा।

वहीं कस्बे के मोहल्ला हैदरिया रहमानिया कालेज के पीछे स्थित दरगाह में भी उर्स के मौके पर गुरुवार को लंगर का आयोजन किया गया वहीं मोहल्ला फत्तूबाबा में हजरत फत्तूबाबा का शानदार सालाना उर्स मनाया गया जिसमे गुरुवार को लंगर का आयोजन किया गया। बताते चलें कि शुक्रवार को सभी जगह कुल की फातिहा के साथ उर्स सम्पन्न होंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!