मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जौनपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक संपन्न, दिए कड़े निर्देश

जौनपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक संपन्न, दिए कड़े निर्देश
WhatsApp Facebook
जौनपुर।( मनोज चौहान) जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं के तहत पात्र युवाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए और ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इन स्वरोजगार योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।
सतहरिया में लो-वोल्टेज की समस्या का होगा समाधान
बैठक के दौरान उद्यमियों द्वारा सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या उठाई गई। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण खण्ड, मछलीशहर) को प्राथमिकता के आधार पर कैपेसिटर बैंक स्थापित करने और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निवेश मित्र पोर्टल और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की समीक्षा
जिलाधिकारी ने ‘निवेश मित्र पोर्टल’ पर प्राप्त आवेदनों और लंबित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ताकि उद्यमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के तहत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और सीडा में स्वच्छता
माननीय मुख्यमंत्री के आह्वान पर संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने समस्त औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों से बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण की अपील की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र ‘सीडा’ (SIDA) में नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
वर्षा ऋतु को लेकर अधिकारियों को सख्त चेतावनी
आगामी मानसून और वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा संबंधी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए:
गड्ढे और खुले मेनहोल: किसी भी सड़क पर गड्ढे या खुले मेनहोल नहीं रहने चाहिए। बारिश से पहले इन्हें सुरक्षित रूप से ढकना अनिवार्य होगा।
खुदाई स्थल पर बैरिकेडिंग: यदि कहीं अनिवार्य खुदाई या निर्माण कार्य चल रहा है, तो वहां समुचित बैरिकेडिंग की जाए। साथ ही विभाग का नाम और संपर्क मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। लापरवाही के कारण दुर्घटना होने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत सुरक्षा: विद्युत विभाग को बारिश शुरू होने से पहले सभी जर्जर तारों, खंभों और खुले बॉक्सों का निरीक्षण कर मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लटकते तारों से होने वाली जनहानि की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया सके।