A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:विशाल भण्डारें में उमडी भीड़ 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

मौदहा हमीरपुर। कस्बे की बडी देवी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमदभागवत कथा पुराण के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तो की भीड़ उमडी रही।

बीते चौदह नवम्बर को निकली कलश यात्रा के साथ कस्बे के बडी देवी मंदिर प्रांगण में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा पुराण के समापन के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सुबह से ही बडी देवी मंदिर प्रांगण में हजारों भक्तो ने भण्डारे में प्रसाद छका। बताते चलें कि श्रीमद भागवत कथा पुराण का भक्तो को रसपान कराने के लिए काशी धर्म पीठ से पीठाधीश्वर स्वामी नारायणानंद जी महाराज आए थे। इस आयोजन में धनंजय सिंह, शिवकुमार पाण्डेय, राकेश पालीवाल, अवधेश पालीवाल, विनय तिवारी, ज्योत्सना सिंह सहित अन्य लोगो का विशेष योगदान रहा।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!