A2Z सभी खबर सभी जिले की

फौजी परिवार दहशत में , घर का पड़ोसी देता है धमकी

 

फौजी परिवार दहशत में , घर का पड़ोसी देता है धमकी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

डीग –  डीग सदर थाने के कोरेर गांव में पड़ोसी परिवार द्वारा किए गए हमले से एक फौजी परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार के तीन सदस्य सेना में तैनात हैं, जबकि घर पर केवल महिलाएं और बुजुर्ग ही रहते हैं। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आईटीबीपी में तैनात कन्हैया सिंह ने बताया कि उनके तीन छोटे भाई सेना में हैं, जबकि बड़ा भाई और पिता खेती का काम देखते हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी मानसिंह का परिवार उनसे बिना वजह ईर्ष्या रखता है। आरोप है कि हाल ही में मानसिंह और उसके परिजन उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए, गाली-गलौज की और महिलाओं को धमकाया। साथ ही घर का गेट तोड़ने की कोशिश करते हुए हथियार भी लहराए। कन्हैया सिंह के अनुसार, आरोपियों की लगातार धमकियों के कारण परिवार के लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। किसी के भी बाहर निकलने पर मानसिंह का परिवार डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है। इससे घर का पूरा माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने डीग सदर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिवार ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!