A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशभीलवाड़ाराजनीतिराजस्थान

जयपुर में आज राजीव गांधी जैन संगठन के नेतृत्व में स्वराज्य बचाओ रैली निकाली गई।

*ब्रेकिंग न्यूज़*

जयपुर में आज राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नेतृत्व में स्वराज्य बचाओ रैली आयोजित की गई। रैली में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वराज्य बचाओ रैली पीसीसी से राज्यपाल आवास घेराव के लिए रवाना हुई, लेकिन शहीद स्मारक पर पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को बेरिकेट लगाकर रोका। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

रैली में RGPRS के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल बनर्जी, प्रदेश अध्यक्ष सीबी यादव सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। भीलवाड़ा से कांग्रेस नेत्री और RGPRS की प्रदेश महासचिव शबनम डायर भी रैली में शामिल हुईं।

Related Articles

रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

Show More

देव करण माली भीलवाड़ा राजस्थान

जिला रिपोर्ट समाचार नेशन/ दैनिक भास्कर SMT depatment/ अखंड भारत /न्यूज़ नेशन81 जिला न्यूज़ रिपोर्ट भीलवाड़ा
Check Also
Close
Back to top button