मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेना पटेल बताया कानून

सेना पटेल बताया कानून
WhatsApp Facebook

जोबट:- दीपक शर्मा की रिपोर्ट आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत जोबट ब्लॉक के शासकीय छात्रावासों में रिक्त सीटों पर प्रवेश की भर्ती प्रक्रिया आज विधायक सेना महेश पटेल की अध्यक्षता में पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।इस अवसर पर जोबट विधानसभा की कांग्रेस विधायक सेना पटेल ने कि छात्रावास में प्रवेश पूरी तरह मेरिट और शासन के निर्धारित नियमों के आधार पर दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार की सिफारिश, दबाव या पक्षपात को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के अंक अधिक हैं, उनका चयन मेरिट सूची के अनुसार किया गया है। वहीं अनाथ एवं दिव्यांग विद्यार्थियों को शासन के नियमों के अनुरूप प्राथमिकता दी गई है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को उनका अधिकार मिल सके।विधायक ने कहा कि आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों की शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। छात्रावास गरीब एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के लिए शिक्षा का मजबूत आधार हैं, इसलिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होना आवश्यक है।भर्ती प्रक्रिया के दौरान विधायक ने विभागीय अधिकारियों एवं सभी छात्रावास अधीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावासों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित आवास, समय पर अध्ययन की सुविधा तथा अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी छात्रावास से बच्चों की सुरक्षा, भोजन, स्वच्छता या अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी एवं अधीक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि “छात्रावास केवल भवन नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के सपनों और भविष्य को संवारने का केंद्र हैं। किसी भी बच्चे के भविष्य के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”भर्ती प्रक्रिया के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने भी पारदर्शी एवं मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया की सराहना की। विधायक सेना महेश पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश के बाद भी छात्रावासों का नियमित निरीक्षण किया जाए और विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आदिवासी अंचल के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें।