A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखेरा सेवा संगठन टीम गुरूग्राम 6 जुलाई को आयोजित करेगा निःशुल्क मैडिकल कैंप

*लखेरा सेवा संगठन टीम गुरुग्राम 6 जुलाई को आयो अखंड भारत न्यूज़ गुरुग्राम हरियाणा संवाददाता कर्ण सिंह लखेरा बुधवार को गुरुग्राम मे संतलाल जी रिटायर्ड तहसीलदार लखेरा सेवा संगठन टीम गुरुग्राम सदस्य के निवास हसलापुर गुरुग्राम मे कोर कमेटी सदस्यों की बैठक हुई, बैठक मे निशुल्क मेडिकल कैंप के लिए स्थान, दिन समय और कैंप मे क्या क्या सुविधाये मरीजों के लिए होगी उसके लिए विस्तार से चर्चा हुई, मेडिकल कैंप 6 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक संजीवनी अस्पताल सोहना रोड गुरुग्राम मे आयोजित होगा। जहां मरीजों को निशुल्क दवाइयाँ, करीब 15 तरह के निशुल्क मेडिकल टेस्ट, फल, जूस इत्यादि प्रबंध करने पर सहमति बनी। हर वर्ष की भाँती यह मेडिकल कैंप लखेरा सेवा संगठन द्वारा पंजाब केसरी अख़बार की निदेसिका स्व स्वदेश चौपड़ा की पुण्य तिथि पर संजीवनी अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर रामवीर गोस्वामी व उनकी पूरे स्टाफ के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जहां हर वर्ष विभिन्न समाजबंधु तथा अन्य समाज के लोग अपनी निशुल्क मेडिकल सेवा लेते है। इस कैंप को लेकर आज की बैठक मे टीम गुरुग्राम के सभी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियाँ सौपी गई है। इस मौके पर नरेश प्रधान, अजित राठौर पत्रकार, राजबीर हरसरू पूर्व प्रधान, राजेंद्र खांड्सा, मास्टर निरंजन, अजित लखेरा हरसरु मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!