A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 80 शिकायतें प्राप्त, 8 का मौके पर निस्तारण

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर (राठ)। शुक्रवार 21 फरवरी 2026 को तहसील राठ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं।

प्राप्त शिकायतों में पुलिस विभाग (06), विद्युत विभाग (06), नगर पालिका राठ (09), कृषि विभाग (01), समाज कल्याण विभाग (06), पूर्ति निरीक्षक राठ (03), विकास विभाग (04), स्वास्थ्य विभाग (03), नजूल (01), जल संस्थान (01), नगर विभाग (01) तथा राजस्व विभाग (39) की शिकायतें शामिल रहीं।

Related Articles

इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व तहसील न्यायालय का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मत्स्य पालन से जुड़े दो पट्टेदारों—रामकुमार पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम बरूटा तथा श्री समाजान पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम कुलेहटा—को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, भूलेख अभिलेखागार, निर्वाचन कार्यालय एवं नजूल अनुभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच वर्ष, तीन वर्ष एवं दो वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्वाचन कार्यालय के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश भी दिए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!