A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :आवारा घूम रहे गंदे जानवरों को लेकर सौंपा ज्ञापन 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।21 फरवरी मौदहा में आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने कस्बा में घूम रहे आवारा गंदे जानवरों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सपा जिला उपाध्यक्ष जावेद मेजर ने ज्ञापन में कहा है कि कस्बा में घूम रहे आवारा गंदे जानवरों के कारण रोजेदारों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।ये जानवर मस्जिदों के आसपास सुबह लेकर रात तक मंडराते रहते हैं। इसके साथ ही नालियों में गंदगी बजबजा रही जिससे रोजेदारों को बदबू का शिकार बनना पड़ रहा है। ऐसे में कस्बा की मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई एवं आवारा गंदे जानवरों के बंधेज का इंतजाम किया जाए।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!