A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहर में किसी भी हाल में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाते पाया गया तो उसके खिलाफ  की जाएगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

शहर में किसी भी हाल में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाते पाया गया तो उसके खिलाफ  की जाएगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

जहानाबाद। शहर में प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए ऊंटा मोड़ से काको मोड़ तक सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगी दुकानों को हटाया। नगर परिषद की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को हटवा दिया। इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने और आम लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात समस्या को दूर करना था। सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। व्यस्त समय में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था और पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ भी पूरी तरह अवरुद्ध था, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था।
नगर परिषद के कर्मी मोहम्मद समिम ने बताया कि प्रशासन ने फुटपाथ दुकानदारों के लिए बस स्टैंड परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था की है, जहां वे व्यवस्थित तरीके से दुकान लगा सकते हैं। इसके बावजूद कई दुकानदार सड़क किनारे ही दुकान लगाने पर अड़े हुए थे, जिससे प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी। प्रशासन ने बताया कि दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी गई थी और उन्हें समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद मजबूरी में सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सख्ती के आगे उनका विरोध ज्यादा देर तक नहीं चला।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में किसी भी हाल में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में मदद करने को कहा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!