मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आदिवासी बेटी सुमित्रा सोलंकी ने बढ़ाया मनावर और प्रदेश का मान सम्मान

आदिवासी बेटी सुमित्रा सोलंकी ने बढ़ाया मनावर और प्रदेश का मान सम्मान
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर (धार)। मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भेसावाद निवासी भारत भाई सोलंकी की प्रतिभाशाली पुत्री सुमित्रा सोलंकी ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्टेट लेवल की चैंपियन सुमित्रा ने 19 जुलाई को इन्दौर में आयोजित महिला मध्य प्रदेश योद्धा महिला कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें पुलिस प्रशासन की ओर से सम्मानित करते हुए पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

सुमित्रा की इस ऐतिहासिक सफलता से मनावर विधानसभा सहित पूरे धार जिले में हर्ष का वातावरण है। क्षेत्रवासियों ने इसे आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है। उनकी उपलब्धि पर लगातार बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

इस अवसर पर लोगों ने कहा कि “सुमित्रा ने अपने माता-पिता का मान-सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ
मनावर क्षेत्र तथा धार जिले और मध्य प्रदेश का गौरव भी बढ़ाया है। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें निरंतर सफलता मिले, वे और अधिक ऊँचाइयों को प्राप्त करें तथा एक दिन देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करें।”

सुमित्रा सोलंकी की इस सफलता पर भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डे, विजय राठौर, मनोहर गर्ग एवं अथौक राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।