मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गायत्री परिवार की जिला स्तरीय समन्वय कार्यशाला

गायत्री परिवार की जिला स्तरीय समन्वय कार्यशाला
WhatsApp Facebook



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिवार की जिला स्तरीय समन्वय समिति द्वारा दो सत्रों में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपझोन प्रभारी इंदौर महेश केवट एवं जिला समन्वयक हीरालाल पाटीदार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं देवपूजन के साथ किया गया। प्रारंभ में जिला समन्वयक हीरालाल पाटीदार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वंदनीया माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर शांतिकुंज द्वारा जिले को दिए गए लक्ष्य एवं उद्देश्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि महेश केवट ने कहा कि गायत्री परिवार से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता को नियमित रूप से उपासना, साधना एवं आराधना का पालन करना चाहिए। उन्होंने मिशन के कार्यों के लिए समयदान एवं अंशदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रज्ञा पुंज, प्रज्ञा पुत्र एवं प्रज्ञा परिजन की अवधारणा को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि मिशन के कार्यों से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को लोकसम्मान, देवी अनुग्रह एवं आत्मसंतोष की प्राप्ति होती है।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला प्रभारी शांतिलाल विश्वकर्मा ने आगामी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारियों की जानकारी देते हुए विद्यालयों में ज्ञान दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ संस्कार एवं सुंदर मंत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही गायत्री परिवार के सात आंदोलनों की विस्तृत जानकारी भी दी। व्यसन मुक्ति आंदोलन के जिला प्रभारी धर्मेंद्र मकवाना ने आगामी माह धरमपुरी तहसील में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय व्यसन मुक्ति रैली की तैयारियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में पुष्पा खंडेलवाल, चंद्रप्रकाश पप्पू खंडेलवाल, रेखा खंडेलवाल, डॉ. धन्नालाल पाटीदार, गिरधारीलाल मालवीय, प्रताप सिंह अंचल, भूरेसिंह सोलंकी सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे। कार्यशाला के सफल आयोजन में योगेश मालवीय, राकेश पुरोहित एवं खंडेलवाल परिवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला सह-समन्वयक प्रवीण पाटीदार ने किया तथा अंत में प्रखर खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। समापन पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना एवं शांतिपाठ किया गया।