मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 23 जुलाई तक सतर्क रहने की अपील

हमीरपुर :भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 23 जुलाई तक सतर्क रहने की अपील
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जनपद में 20 से 23 जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ के पूर्वानुमान के आधार पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित भवनों में रहें तथा नदी, नालों, पुल-पुलियों, जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहें। पेड़ों, बिजली के खंभों और धातु की संरचनाओं के नीचे शरण लेने से बचें तथा खुले मैदानों में न ठहरें।

मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को भारी वर्षा व वज्रपात, 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा, 22 जुलाई को भारी वर्षा और मेघगर्जन तथा 23 जुलाई को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, पेड़ों के गिरने, कच्चे एवं जर्जर मकानों को नुकसान, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने, लगातार बारिश के दौरान उर्वरक व कीटनाशकों का छिड़काव रोकने तथा सब्जी व बेलदार फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को राहत एवं बचाव दलों को सतर्क रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से मौसम की ताजा जानकारी के लिए ‘मौसम’, ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ मोबाइल ऐप का उपयोग करने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।