A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सुमेरपुर काण्ड के आरोपी का व्यवसायिक भवन जमींदोज

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। लवजिहाद, गैंगरेप व धर्मांतरण के दबाव के मामले में प्रशासन ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।शनिवार को आरोपी भूमाफिया के गल्ला मंडी के बगल में बने व्यवसायिक भवन के नाले पर बुलडोजर चलाया गया। इससे जल भराव की समस्या से जूझ रही गल्ला मंडी को निजात मिलने की उम्मीद हो गई है।

कस्बे हुए लवजिहाद आरोपी मौलाना ने गल्ला मंडी के बगल में स्थित व्यवसायिक भवन में गल्ला मंडी के नाले से ऊंचा नाला बना दिया था। जिससे गल्ला मंडी में बारिश का पानी भर जाता था।जिससे गल्ला व्यापारियों सहित किसानों का अच्छा नुकसान होता था। इसके लिए मंडी सचिव लगातार प्रशासन को पत्राचार करते रहे है। लेकिन आरोपी मौलाना खान के रसूख के चलते इस नाले को गिराने की किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई थी। लेकिन लवजिहाद,गैंगरेप एवं धर्मांतरण के आरोपी बनाएं जाने पर प्रशासन की अब नींद टूटी है।शनिवार को प्रशासन ने दिनभर रणनीति बनाने के बाद शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत का बुलडोजर मंगवा कर आरोपी के भवन के आगे बनाए गए नाले को तोड़ा। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा आगे क्या कार्यवाही की जाएगी इसकी भी नगर में चर्चा होती रही। कार्यवाही के दौरान कस्बे की गल्ला मंडी में एसडीएम सदर केडी शर्मा, सीओ सदर राजेश कमल, अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य, राजस्व लेखपाल अशोक कुमार सहित पंचायत नगर पंचायत के कर्मी फावड़ा,गैंती आदि लेकर डटे रहे।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!