

आमरण अनशन पर उठे सवाल: ज़मीन पर ‘नाटक’ की चर्चा झारखंड की राजधानी रांची से है लातेहार जिले के महुआडांड़ में घोषित आमरण अनशन की सच्चाई पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि अनशन पर बैठे बताए जा रहे आंदोलनकारी स्थल पर मौजूद नहीं थे, बल्कि सभी को मंदिर के पास सामान्य हालत में देखा गया।लोगो के अनुसार, आंदोलनकारी खाते-पीते नजर आए, जिससे आमरण अनशन के दावे पर संदेह गहरा गया है। इस घटना के बाद पूरे आंदोलन की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।लोगों का कहना है कि यह वास्तविक आमरण अनशन नहीं, बल्कि सहानुभूति बटोरने और प्रशासन पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है। मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और ‘नाटक बनाम आंदोलन’ की बहस तेज हो गई है।