A2Z सभी खबर सभी जिले की

*सुसनेर संदीपनी विद्यालय में भी हुआ आयोजन, एलईडी स्क्रीन पर देखा वर्चुअली लोकार्पण का प्रसारण*

*प्रभारी मंत्री ने 111.40 करोड़ की लागत से आगर,सुसनेर और नलखेड़ा के 3 सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण*

*प्रदेश में 200 नए विद्यालय और बनेंगे – प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान*

*सुसनेर संदीपनी विद्यालय में भी हुआ आयोजन, एलईडी स्क्रीन पर देखा वर्चुअली लोकार्पण का प्रसारण*

Related Articles

सुसनेर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश में आज 14,000 करोड़ की लागत से 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया जा रहा है। प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और बनाए जाएंगे। यह बात प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने शनिवार को आगर में 111.40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त आगर, सुसनेर एवं नलखेड़ा सांदीपनि विद्यालय भवनों के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।

*सुसनेर में भी हुआ कार्यक्रम*

प्रभारी मंत्री चौहान ने सुसनेर के सांदीपनि विद्यालय भवन का वर्चुअली लोकार्पण किया। सुसनेर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सीसीबी उपाध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र पांडे, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चंद्रावत एवं सजनसिंह कलारिया, जिला पंचायत सदस्य कालूसिंह गणेशपुरा, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी एवं महेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोडी बजरंग पाटीदार, पूर्व भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महावीर जैन सालरिया, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष राकेश जैन खुपवाला, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप जैन, जितेंद्र साँवला, ईश्वरसिंह कांवल एवं युगलकिशोर परमार, नवनियुक्त एल्डरमैन सुरेन्द्रसिंह लखावत, अंशुल जैन, दुल्हेसिंह गुर्जर एवं कमल गर्ग, भाजपा मंडल महामंत्री लखन सेन एवं कालूसिंह चौहान, पूर्व मंडल महामंत्री पवन शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, सीताराम परमार, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था प्राचार्य पुनीत शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन में सांदीपनि विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चिंतामण राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कदम उठा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिकाधिक अंक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

*प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान*

प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर जिले के तीन सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया। सुसनेर विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण एलईडी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। इसके बाद परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं, विद्यालय के प्राचार्य, संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*अतिथियों ने किया भवन का अवलोकन*

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया और विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों को भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार स्तंभ बताया। इस अवसर पर एसडीओपी देवनारायण यादव, बीईओ मुकेश तिवारी, बीआरसी राधेश्याम पाटीदार, सीएमओ हरिओम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोयत अमित नागर, पूर्व जनपद सदस्य बाबूलाल दांगी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी – कर्मचारी, अभिभावक, शिक्षक गण, पत्रकार गण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संचालन शिक्षक शिवलाल दांगी व कमलेश राठौर ने किया तथा आभार बीईओ मुकेश तिवारी ने माना। जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक जैन ने दी।

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button