

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।घर के सामने आम रास्ते पर दरवाजे से भैस निकालने को लेकर दम्पत्ति ने मां बेटे को पीट दिया पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने दम्पत्ति पर मारपीट सहित दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला साजन तालाब निवासी मीरा पत्नी लल्लू सोनकर ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते तीस अक्टूबर की दोपहर जब वह भैंस को पानी पिलाने जा रही थी तभी मोहल्ले के असलम ने उसे जबरन रोककर कहा कि यहाँ से भैंस लेकर न निकला करो, गंदगी कर देती है।इसी के साथ उसकी पत्नी शब्बो गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए आई और मारपीट करने लगे पीडिता ने बताया कि इस मारपीट में उसके साथ उसके पुत्र को भी चोंटे आईं है। पीडिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट और दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।