
रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।दो साल पुराने दलित उत्पीड़न के मामले में न्यायलय से जारी वारंट के बाद आरोपी को पकडने पहुंचे दरोगा की वर्दी फाड कर सितारे नोच डाले जबकि दरोगा का मोबाइल फोन और चश्मा भी छूट गया दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- कोतवाली में तैनात दरोगा अवधेश नारायण मिश्रा चकदहा स्थित भगत बाबा के मेले में तैनात थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि, दो साल पुराने दलित उत्पीड़न के मामले का वारंटी अभियुक्त गुरदहा निवासी नीरज यादव मेले में है। उपनिरीक्षक अवधेश नारायण मिश्रा ने जैसे ही आरोपी के निकट फोर व्हीलर में जाकर उसे गाडी से उतारना चाहा तो महिलाओ ने अभद्रता शुरू कर दी जिससे दरोगा का चश्मा और मोबाइल फोन गाड़ी में ही गिर गया इतना ही नहीं आरोपियों ने पकडा धकडी कर दरोगा की वर्दी फाड दी और सितारे नोच डाले। दरोगा की तहरीर पर आरोपी नीरज यादव और उसकी के विरुद्ध सरकारी काम मे बाधा डालने सहित गाली गलौज का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

