A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

थाना कसया पुलिस द्वारा, एक अदद डीसीएम वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 07 राशि गोवंश, बरामद कर मुक्त कराया गया

 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशो की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.03.2024 को थाना कसया पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान खरदर पुल के पास से एक अदद डीसीएम वाहन रजि0 नं0 UP 57 AT 2965  से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 07 राशि गोवंश बरामद कर मुक्त कराया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 141/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0
*बरामदगी का विवरण–* 
01. एक अदद डीसीएम नं0 UP 57 AT 2965
02. 07 राशि गोवंश (बछड़ा) 
*बरामदगी करने वाली टीमः-*
1. प्र0नि0 गिरिजेश उपाध्याय थाना कसया जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 संदीप कुमार यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
3. का0 महेन्द्र कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर 
4. का0 अभिषेक मौर्या थाना कसया जनपद कुशीनगर

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!