
पनियाला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य संजय जाट को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया । संजय जाट पर 25000 रुपये का इनाम था और वह बानसूर थाने में दर्ज एक हत्या के मामले में वांछित था।

संजय जाट ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनिल उर्फ टुल्ली की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि संजय जाट एक खतरनाक अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने संजय जाट के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। इनमें 1 विदेशी पिस्टल, 7 देशी पिस्टल, 3 देशी कट्टे, 1 पचफेरा, 5 जिंदा कारतूस देशी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस पिस्टल शामिल है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो कैंपर गाड़ी भी जब्त की है। यह गाड़ी बिना नंबर की थी।