

हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
डीग- डीग कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेन्द्र उर्फ बालम (33) निवासी मोरी मोहल्ला डीग को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रामनरेश मीणा के अनुसार, 7 नवंबर को पीड़ित गुलाबदास ने पर्चा बयान में दर्ज कराया कि 6 नवंबर दोपहर को वह हनुमान मंदिर के बाहर तख्त पर सो रहा था। तभी नरेन्द्र और उसका भाई राकेश वहां पहुंचे। आरोप है कि नरेन्द्र ने दरांती से उसके गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए, जबकि राकेश उसके पैर दबाकर खड़ा रहा। पीड़ित किसी तरह मंदिर में भागकर जान बचा सका। पर्चा बयान के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान टीम प्रभारी।मोहन सिंह एसआई मय जाप्ता के आरोपियों की कस्बा डीग मे जगह जगह तलाश कर रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी नरेन्द्र मोरी मौहल्ला से नया बस स्टैण्ड की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस स्टैण्ड की तरफ जाते हुए नरेन्द्र उर्फ बालम पुत्र पूरन को गिरफ्तार कर लिया।