
’एम्बुलेंस में आवश्यक सेवा नही देने पर प्रदाता एजेंसी पर का
मिशन संचालक ने शास्ति स्वरूप किया गया एक माह के सेवा परिचालन व्यय की कटौती
बड़वानी। मिशन संचालक,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश श्री मनोज कुमार सरियाम द्वारा कुछ दिनों पूर्व में जिले में हुई दुखद घटना के कारण तथा घटना की पुर्नरावृत्ति न होकर एम्बुलेंस सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं में सुधार करे इस हेतु एम्बुलेंस सेवा प्रदाता एजेंसी, मेसर्स जे.ए.ई.एस प्रोजेक्ट (आई) प्रा.लि., का सम्पूर्ण माह नवंबर को परिचालन व्यय का कटौत्रा शास्ति स्वरूप किया है उल्लेखनीय है कि जिले में एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सीजी04एनआर6259-पीसीआर बड़वानी का संचालन उक्त सेवा प्रदाता कंपनी के द्वारा किया जाता है। विगत दिवस जिले में हुई दुःखद घटना के संबंध में सेवा प्रदाता कंपनी को स्पष्टीकरण हेतु पत्र जारी किया गया। सेवा प्रदाता द्वारा पत्र के माध्यम से प्रेषित स्पष्टीकरण प्रथम दृष्टया संतोषप्रद प्रतीत नहीं पाये जाने पर एवं प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अपर मिशन संचालक द्वारा संबंधित ऐजेंसी के माह नवम्बर-2025 के परिचालन व्यय का कटौत्रा शास्ति स्वरूप किया जाना आदेशित किया गया है। जो कि, सेवाओं के परिचालन व्यय हेतु प्रस्तुत आगामी माह के देयक में से किया जावेगा। जिसकी समस्त जबावदेही संस्था की होगी।