मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्याकेंद्रीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन960, करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिये जुझ रही 3वर्षीय अनिका मदद की गुहारछात्र शिक्षक घोटाला शिक्षक ने फर्जी तरीके से कर दिया छात्रको पास।जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्याकेंद्रीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन960, करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिये जुझ रही 3वर्षीय अनिका मदद की गुहारछात्र शिक्षक घोटाला शिक्षक ने फर्जी तरीके से कर दिया छात्रको पास।जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर ड्यूटी पर नदारद

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर ड्यूटी पर नदारद
WhatsApp Facebook

मरीजों और उनके परिजनों को घंटों परेशानी का सामना

जहानाबाद। सदर अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर ड्यूटी पर नदारद पाए गए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन कोई स्थायी चिकित्सक उपलब्ध नहीं था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मरीजों और परिजनों ने हंगामा किया, तब अलग-अलग डॉक्टरों को कुछ समय के लिए इमरजेंसी में भेजा गया। पहले डॉ. अमर कुमार कुछ देर के लिए आए और फिर चले गए। इसके बाद डॉ. संजीव लगभग 10 मिनट तक मौजूद रहे। बाद में डॉ. राव वीरेंद्र सिंह पहुंचे। अंत में एक अन्य चिकित्सक आए, जिन्होंने मीडिया को बताया कि उन्हें सिविल सर्जन के निर्देश पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, उक्त डॉक्टर की मूल पदस्थापना पीएचसी रामगढ़ में है।

मीडिया द्वारा लगातार पूछे जाने पर कई डॉक्टर कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते रहे। इस घटना ने अस्पताल की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर होने के बावजूद इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण सेवा का प्रभावित होना चिंताजनक है। मरीजों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रूप से चल सकें।