


आपरेशन एन्टी वाइरस के तहत 4 ठग किये गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी निरुद्ध
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – कामां थाने के कैथवाडा पुलिस ने ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, दो बाल अपचारियों को भी निरूद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी और थाना प्रभारी ताराचंद के अनुसार पुलिस ने इनके कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे आठ मोबाइल, 10 सिम कार्ड और ठगी के पैसों से खरीदी गईं दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
ऑपेरशन एन्टी वाइरस के तहत डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में यह कार्रवाई एक मुखबिर की सूचना पर की गई। मुखबिर ने पुलिस को बताया था कि जाजमका पहाड़ की तलहटी में कुछ लड़के ऑनलाइन ठगी का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।
मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान जाजमका पहाड़ की तलहटी पर पहुंचने पर पुलिस ने छह व्यक्तियों को बैठे हुए देखा, जिनके पास दो मोटरसाइकिलें भी खड़ी थीं। पुलिस की गाड़ियों और वर्दीधारी जाब्ते को देखकर ये सभी पैदल भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में इनकी पहचान आदिल उम्र 20 वर्ष पुत्र हकमुद्दीन, निवासी धर्मशाला, थाना कैथवाडा, जिला डीग; वकील उम्र 27 बर्ष पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी करमूका बास, थाना कामां, जिला डीग; मुफीद उम्र 30 वर्ष पुत्र शेरु, निवासी जाटौली, थाना कैथवाडा, जिला डीग; और तालिम उम्र 21 वर्ष पुत्र नूरमौहम्मद, निवासी जाटौली, थाना कैथवाडा, जिला डीग के रूप में हुई।