

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – डीग जिले की खोह थाना पुलिस ने सीओ सीताराम बैरवा के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक विवाहिता से सामूहिक बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी देकर देह शोषण करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
खोह थाना प्रभारी शिवलहरी मीणा के अनुसार सीओ सीता राम बैरवा के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपी नरेश कुमार पुत्र बिजेंद्र सिंह ठाकुर गांव मांढेरा सदर थाना डीग का निवासी है। इस प्रकरण में थाना खोह के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने आरोपी नरेश कुमार ठाकुर, रवि शर्मा निवासी बंधा और प्रवीन गुर्जर के खिलाफ उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर देह शोषण करने, उसके गर्भवती हो जाने पर आरोपियों द्वारा उसका गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए थाना खोह पर मुकदमा दर्ज कराया था।