A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

विवाद में चले लाठी डण्डे, महिला रेफर

विवाद में चले लाठी डण्डे, महिला रेफर

लालगंज, प्रतापगढ़। सरकारी पेयजल की पाइपलाइन की टोंटी से पानी के विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई। मारपीट की घटना में चुटहिल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लालगंज कोतवाली के असरही गांव निवासी विजय यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को शाम सात बजे बच्चों के बीच टोंटी से पानी पीने को लेकर विवाद हो गया। विपक्षियों ने गालीगलौज शुरू की। मना करने पर आरोपियों ने उसकी मां शंकरी देवी पत्नी रामलाखन तथा परिवार के अजय की पत्नी मनोरमा व आठ वर्षीया परी को लाठी डण्डे से मारपीट कर चुटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने जानलेवा धमकी दी। घायलों को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेण्टर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मनोरमा को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इधर घटना को लेकर विपक्षी दलित परिवार की महिलाओं ने भी पुलिस को विजय यादव समेत आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी की तहरीर दी है। पुलिस ने घायल दलित परिवार की महिलाओं का भी चिकित्सीय परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!