A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता पुलिस ने कठेला शर्की गांव के टोला दुबरीपुर निवासी एक महिला की तहरीर पर बुधवार को उसके पति, सास, ससुर समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है। कठेला शर्की गांव के दुबरीपुर टोला निवासी पीड़िता लक्ष्मी ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति अशोक, सास गायत्री, ससुर दिनेश, देवर शिवकुमार, ननद पूजा और बंचौरा गांव निवासी प्रियंका व लालजी पर दहेज को लेकर मारने-पीटने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर बुधवार को कठेला समय माता पुलिस ने सातों आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button