A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: ग्राम प्रधान ने शोसल मीडिया अकॉउंट में पोस्ट डालकर बाप- बेटे का सिर काटके लाने वालों के लिए एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा

हमीरपुर जिले से एक सनसनी खबर सामने आ रही ।ग्राम प्रधान ने अपनी शोसल मीडिया अकॉउंट पर पोस्टर लगाकर ग्राम पंचायत सदस्य तथा उसके बेटे का सिर काटने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।जिससे गांव में तनाव का महौल बना हुआ है ।वहीं पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन जाँच पड़ताल में जुट गई है।

सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र के मौहर गांव निवासी ग्राम पंचायत सदस्य विनोद तिवारी ने इस पोस्ट की शिकायत पुलिस व साइबर क्राइम थाने में की है।उन्होंने आरोप लगाते हुए मीडिया को बताया है कि ग्राम प्रधान राममिलन ने यह धमकी मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यो की जाँच को लेकर दी है।विनोद कुमार तिवारी ने अपनी और अपने परिवार की जान का खतरा बताया है।वहीं SP ने इस पूरी घटना की जांच के लिए साइबर क्राइम की टीम को लगाया है।

Related Articles
Show More
Back to top button