
- संपूर्णता अभियान में तिरला ब्लॉक को उत्कृष्ट उपलब्धि, कलेक्टर प्रियंक मिश्र को स्वर्ण पदक
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
धार न्यूज/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्र को संपूर्णता अभियान के तहत तिरला आकांक्षी ब्लॉक में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। यह सम्मान राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया। नीति आयोग और राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024 में शुरू किया गया संपूर्णता अभियान आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में विकास की गति तेज़ करने की एक विशेष पहल है। इसका लक्ष्य स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और सामाजिक विकास से जुड़े छह-छह प्रमुख संकेतकों को सौ प्रतिशत तक पहुँचाना है। इनमें गर्भवती महिलाओं की जाँच व पोषण, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, स्कूलों में बिजली और किताबों की उपलब्धता, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण और स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहयोग जैसे कार्य शामिल हैं।