A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

दरुआ बेनी पंचायत में मनरेगा घोटाला का आरोप , जांच की मांग

हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के दरुआ बेनी पंचायत में मनरेगा योजना के तहत मेडबंदी कार्य में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है |

दरुआ बेनी पंचायत में मनरेगा घोटाला का आरोप , जांच की मांग

हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के दरुआ बेनी पंचायत में मनरेगा योजना के तहत मेडबंदी कार्य में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है |
ग्रामीणों और पंचायत की उप मुखिया दया देवी ने आरोप लगाया है कि पंचायत प्रतिनिधियों और रोजगार सेवक की मिलीभगत से बिना कार्य किए ही लाखों रुपए की भुगतान कर आपस में बांट लिया गया |
उप मुखिया दया देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया आवेदन में कहा कि गांव में मेडबंदी का काम धरातल पर नहीं हुआ , लेकिन कागज पर मजदूरों की हाजिरी चढ़ाकर मोटी रकम की निकासी कर ली गई | यह सीधे –सीधे गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है |

ग्रामीण अभीषेक कुमार , अखिलेश तिवारी और रामाशीष सिंह ने भी कहा कि योजनों में लगातार गड़बड़ी हो रही हैं |

उनके मुताबिक ,बिना मजदूरों के काम किए ही जॉब कार्ड पर भुगतान दिखाया जाता हैं और मशीनों से कार्य करवा कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं |कार्य में फर्जी जॉब कार्ड बनाकर मजदूरी का भुगतान किया जाता हैं और मास्टर रोल में हेराफेरी और फर्जी हजारी बनाई गई हैं |

Related Articles

ग्रामीणों और उप मुखिया ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है |

आवेदन में कहा गया है कि पूर्व में भी मनरेगा कार्य में अनियमितता किए जाने के कारण इस पंचायत के मुखिया , रोजगार सेवक और पंचायत सचिव पर बीडीओ द्वारा जुर्माना लगाया गया है , जिसे अब तक जमा नहीं किया गया है |
उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई , तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे |

इस संबंध में हुसैनाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है | उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी | यदि आरोप सही पाए जाते हैं , तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी |

पलामू ब्यूरो चीफ दिव्यांशु तिवारी जी की रिपोर्ट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!