A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कस्बे सहित क्षेत्र में सक्रिय भूमाफिया

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। बीते लगभग तीन साल से कस्बे सहित क्षेत्र में भूमाफिया का साम्राज्य स्थापित हो गया है जो राजस्व विभाग के जिम्मेदारों की मिलीभगत से कृषि भूमि को बिना अकृषि घोषित कराए प्लाटिंग कर सरकार को हर साल करोडों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे हैं जिसमें राजस्व विभाग की भी मौन स्वीकृति बनी हुई है।

कृषि भूमि को बिना अकृषि कराए प्लाटिंग कर सरकार को लगा रहे करोडों के राजस्व का चूना 

Related Articles

कस्बे सहित क्षेत्र में बीते कुछ सालों से भूमाफिया इस कदर सक्रिय हो गए हैं कि बेधडक कृषि भूमि को राजस्व विभाग से अकृषि भूमि घोषित कराए धडल्ले से प्लाटिंग कर हर साल सरकार को करोडों रुपए के राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं इन भूमाफिया के रसूख और धन के चलते राजस्व विभाग के जिम्मेदार जानकर भी अंजान बने हुए हैं।

बताते चलें कि वर्किंग डे पर सुबह से लेकर शाम तक इन भूमाफियाओं को लेखपाल से लेकर राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के केबिन के आसपास देखा जा सकता है जो इनसे जिम्मेदारों के मैत्री सम्बंधों की ओर इशारा करने के लिए काफी है। लेकिन अब देखना यह होगा कि, राजस्व विभाग इन पर कार्रवाही करता है या अपने मैत्री सम्बंधों को बनाए रखता है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!