A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

चौकिया ग्राम सभा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण 

चौकिया ग्राम सभा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण 

 

लंभुआ सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र अंतर्गत चौकिया गांव के सिद्धार्थनगर पूरवे में बने अंबेडकर पार्क में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण पार्क में 20 वर्ष पूर्व स्थापित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पूज्य भंते धम्म मित्र के द्वारा बौद्ध धर्म के विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ अनावरण किया गया। इस दौरान पूज्य भंते ने कहा कि बौद्ध धर्म भारत का पुराना धर्म है। इससे देश की एकता व अखंडता कायम रहेगी। भगवान बुद्ध ने अहिंसा का संदेश दिया है। जिस पर चलकर देश व समाज को विकास के पथ पर ले जाया जा सकता है और भगवान बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलने का भी उपदेश दिया। प्रतिमा अनावरण के दौरान ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष भंते धम्म मित्र (राम हुकुम रिटायर्ड अध्यापक) ने स्वयं के आर्थिक सहयोग से अंबेडकर पार्क मूर्ति स्थापित करवाई। इस दौरान सहयोग में हंसराज सिंघानिया,दुर्गेश कुमार,मिथिलेश कुमार,कमला देवी आदि कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!