
*ब्रेकिंग बस्ती………*
कोतवाली थाना क्षेत्र के निरजंनपुर पोस्ट गांधी नगर, जिला बस्ती निवासी युवक लापता।
लापता व्यक्ति का नाम पंकज मणि गौतम, उम्र लगभग 32 वर्ष।
आवेदिका अर्चना देवी पत्नी पंकज मणि गौतम निवासी निरजंनपुर ने दी तहरीर।
26.09.2025 को करीब 12:20 बजे घर से बिना बताए निकले।
इसके बाद से अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं।
परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परेशान होकर पत्नी अर्चना देवी ने थाना इटवा में गुमशुदगी की तहरीर दी।
पंकज मणि गौतम सिद्धार्थनगर जिले के इटवा में रहकर मेडिकल स्टोर चलाते थे ।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक हेमराज वर्मा थाना इटवा को दी गई।
घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है।
पुलिस ने जनता से अपील की — कोई जानकारी मिले तो थाना इटवा को सूचित करें।
हुलिया: रंग गोरा, कद 5.7 फुट, सफेद शर्ट, काला पैंट व काला जूता पहने हुए।
थाना इटवा पुलिस टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार बस्ती*
