A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक कार्यकाल के 4399 दिन पूर्ण होने पर जामसांवली धाम में विशेष पूजा और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक कार्यकाल के 4399 दिन पूर्ण होने पर जामसांवली धाम में विशेष पूजा और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

सौसर।करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, अद्वितीय कर्मयोगी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक 12 वर्ष (4399 दिन) का ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। देश की सेवा में समर्पित इन अद्भुत 4399 दिनों के शुभ अवसर पर आज चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर, हनुमान लोक जामसांवली धाम में एक विशेष पूजा-अर्चना एवं ‘सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ’ का भव्य आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर पांढुर्णा भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने विशेष रूप से सम्मिलित होकर संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्र सेवा के संकल्प को पूरा करने के लिए बजरंगबली से मंगल कामना की।

Related Articles

“प्रधानमंत्री मोदी जी का यह कार्यकाल देश के लिए ‘विश्वास से विकास’ और ‘सेवा से सिद्धि’ का साक्षात प्रमाण है। बजरंगबली का आशीर्वाद हमारे प्रधानसेवक पर सदैव बना रहे और हमारा भारत ऐसे ही निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही हम सबकी प्रार्थना है।

इस अवसर पर – प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष रामेश्वर खोडे, हनुमान लोक जामसांवली संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा,संस्थान के सचिव टीकाराम कारोकर जी,पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छागानी,लोधीखेडा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे,सोसल मीडिया विभाग पांढुर्णा जिला सह संयोजक शिवम जानभोर,मादव पाटिल,सतीश बांबल,पंकज नाईक,प्रफुल देवतले,विजयराव आखरे,नामदेव बोबडे,विजय वराठे,गजानन किनकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्र कल्याण और प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की।

Show More
Back to top button